spot_img
HomelatestMumbai: नवी मुंबई में पांच माह की बेटी की फर्श पर पटककर...

Mumbai: नवी मुंबई में पांच माह की बेटी की फर्श पर पटककर हत्या करने वाला गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) नवी मुंबई के उरन इलाके में पुलिस ने अपनी पांच माह की बेटी की फर्श पर पटक कर हत्या करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उरन पुलिस आरोपित पिता खुशीराम (age 20 years ) से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक खुशीराम, पत्नी अमृता और पांच माह की बच्ची के साथ उरन इलाके में रहता था। खुशीराम मजदूरी का काम करता था और उसे शराब पीने की लत थी। इससे परेशान अमृता रविवार को खुशीराम से विवाद के बाद मायके चली गई थी। इसके बाद खुशीराम उसे वापस लाने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा लेकिन अमृता ने वापस आने से इनकार कर दिया। इसके बाद खुशीराम अपनी बेटी को वापस घर ले जाने की जिद करने लगा। इसी विवाद में उसने गुस्से से अपनी बेटी को उठाकर फर्श पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद उरन पुलिस ने खुशीराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर