spot_img

MUMBAI : एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में अधिवक्ता की पत्नी और बेटी की मौत

MUMBAI: Lawyer's wife and daughter killed in road accident on Expressway

मुंबई: (MUMBAI) महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samridhi Expressway in Maharashtra) पर बुधवार तड़के हुए एक हादसे में 35 वर्षीय एक महिला और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति और उनकी दूसरी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।यह परिवार एक धर्मस्थल से दर्शन कर लौट रहा था, जब वाशिम में यह हादसा हो गया । समृद्धि एक्सप्रेसवे का हाल ही में लोकार्पण किया गया था।वाशिम के पुलिस अधीक्ष बच्चन सिंह ने बताया, ‘‘यह घटना तड़के दो बजे हुयी, जब अधिवक्ता अजय जोशी, पत्नी और दो बेटियों के साथ तुलाजपुर से नागपुर लौट रहे थे ।’’

प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुये अधिकारी ने बताया कि गाड़ी चला रहे जोशी को संभवत: नींद आ गयी, और पलटने से पहले उनकी कार दूसरे लेन में प्रवेश कर गयी । उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी ।अधिकारी ने बताया कि बम्बई उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता जोशी और उनकी दूसरी बेटी का अस्पताल में उपचार चल रहा है ।सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश हुयी मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है।

New Delhi : संजय कपूर संपत्ति विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड मीटिंग के एजेंडा पर रोक लगाई

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर (late industrialist Sanjay Kapoor) की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति विवाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles