spot_img

Mumbai : पहचान के सवाल पर जुनैद खान ने तोड़ी चुप्पी

Mumbai: Junaid Khan Breaks Silence on the Question of His Identity

मुंबई : (Mumbai) सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Superstar Aamir Khan’s son, Junaid Khan) ने हाल ही में अपनी पहचान और स्टार किड होने के दबाव को लेकर खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म एक दिन की को-स्टार साई पल्लवी (co-star Sai Pallavi) के साथ बातचीत के दौरान जुनैद ने कहा कि ‘आमिर खान का बेटा’ होने की पहचान हमेशा उनके साथ जुड़ी रहेगी। उन्होंने माना कि उनके पिता ने अपने करियर में जो मुकाम हासिल किया है, उसका छोटा सा हिस्सा पाने में भी उन्हें पूरी जिंदगी लग जाएगी।

जुनैद ने कहा, “ये साया हमेशा रहेगा। यह न सकारात्मक है और न नकारात्मक। पापा 35 सालों से स्टार हैं और मैं उनसे मुकाबला नहीं कर रहा हूं। मैं चाहे कितना भी अच्छा काम कर लूं, लोग मुझे आमिर खान का बेटा ही कहेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि वे केवल वही प्रोजेक्ट करना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद हों और जहां काम का माहौल अच्छा हो। वहीं आमिर खान भी कई बार अपने बेटे की तारीफ करते हुए कह चुके हैं कि जुनैद इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए खुद मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने कभी काम के लिए पिता का सहारा नहीं लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जुनैद खान (Junaid Khan) ने साल 2024 में महाराज से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इसके बाद वह खुशी कपूर के साथ लवयापा में नजर आए, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। हाल ही में रिलीज हुई ‘एक दिन’ के जरिए साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रही।

Explore our articles