spot_img

Mumbai : ठाणे में चेन स्नेचिंग में फरार ईरानी मोका आरोपी से 30 लाख रु के जेवर बरामद

मुंबई : (Mumbai) ठाणे पुलिस आयुक्तालय की भिवंडी क्राइम ब्रांच (Bhiwandi Crime Branch) ने चेन स्नेचिंग के मौका के फरार ईरानी आरोपी कल्याण के अंबिवली निवासी 21 वर्षीय अब्बास उर्फ बड़डा सैयद (21-year-old Abbas alias Badda Syed, a resident of Ambivali, Kalyan) को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है।

ठाणे पुलिस आयुक्तालय में आज पुलिस उपायुक्त अमर सिंह जाधव (Deputy Commissioner of Police Amar Singh Jadhav) ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि गिरफ्तार आरोपी अब्बास के पास से 232.5ग्राम के सोने के आभूषण मिले हैं।जिनकी कीमत 30लाख 22हजार 500 रुपए आंकी गई है।

बताया जाता है कि ठाणे पुलिस के अपराध अन्वेषणात्मक शाखा के भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जनार्दन सोनवाने (Senior Police Inspector Janardan Sonawane of Bhiwandi) के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक रविंद बी पाटील की टीम ने नारपोली पुलिस स्टेशन में चेन स्नेचिंग के तमाम मामलों की छान बीन कर गोपनीय जानकारी प्राप्त कर फरार आरोपी अब्बास उर्फ बड़डा सैयद को गिरफ्तार किया है।अब्बास को आज पुलिस हिरासत समाप्त होने पर पुनः आज ठाणे पुलिस न्यायालय में जानकारी प्राप्त करने के लिए फिर से पुलिस हिरासत की मांग करने जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी अब्बास उर्फ बड़डा सैयद पर खड़कपुरा पुलिस स्टेशन के अलावा भिवंडी के नारपोली ,भिवंडी शहर,शिवाजी नगर,उल्हासनगर ,विठ्ठल वाडी,मुंब्रा,वर्तकनगर कपूरबाड़ी ,तथा चित्रलसर पुलिस स्टेशन में चेन स्नेचिंग के बीस मामले दर्ज है। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Mumbai : जलगांव में मतदान के दौरान फायरिंग होने से हड़कंप

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के जलगांव जिले ​​(Jalgaon district, Maharashtra) के पिंपराला इलाके में स्थित आनंद नगर में गुरुवार को मतदान के दौरान अचानक...

Explore our articles