spot_img

Mumbai: मुंबई के उपनगरीय इलाके में डिजिटल यातायात परामर्श बोर्ड पर दिखा ‘अभद्र’ संदेश, मामला दर्ज

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
मुंबई के डिंडोशी (Dindoshi, Mumbai) में एक डिजिटल यातायात परामर्श बोर्ड पर एक ‘अभद्र संदेश’ प्रदर्शित होने के बाद अज्ञात हैकरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई नगर निकाय ने गोरेगांव (पूर्व) में एक मॉल के पास आधुनिक यातायात (smart traffic) पोल लगाया है। एक ठेकेदार ने यातायात संबंधी परामर्श प्रदर्शित करने के लिए एक पोल पर दो एलईडी स्क्रीन बोर्ड लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को रात 9:10 बजे, एलईडी स्क्रीन पर एक ‘अभद्र संदेश’ प्रदर्शित किया गया था। बिजली की आपूर्ति काट दिए जाने से पहले संदेश एक घंटे से अधिक समय तक बोर्ड पर दिखता रहा।

बोर्ड लगाने वाले ठेकेदार ने निकाय अधिकारियों को बताया कि उसे इस घटना की जानकारी नहीं है।

उन्होंने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि किसी ने सिस्टम को हैक कर संदेश प्रसारित कर दिया हो।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात हैकरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles