spot_img

Jalna: महाराष्ट्र : जालना में कपड़े की दुकान से 1.7 करोड़ रुपये की चोरी

Jalna

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
जालना:(Jalna)
महाराष्ट्र के जालना (Maharashtra’s Jalna) में सोमवार तड़के एक थोक कपड़े की दुकान से 1.70 करोड़ रुपये की चोरी हो गई। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।सदर बाजार पुलिस थाने (Sadar Bazar police station) के अधिकारी ने कहा कि चोर सबूत मिटाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम को भी ले गए, हालांकि एक कैमरा चालू है।

उन्होंने कहा, “मालिक महेश नैथानी सुबह दुकान पर पहुंचे और तिजोरी को खुला पाया और उसमें से पैसे गायब थे। ताला तोड़ने के कोई संकेत नहीं था। फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने घटना स्थल से नमूने एकत्र किए और छूटे हुए कैमरे से फुटेज की जांच की जा रही है।”

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक अक्षय शिंदे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। निरीक्षक ज्ञानेश्वर पयघन ने कहा, “दैनिक लेन-देन की नकदी को तिजोरी में रखा गया था, जो हालांकि बंद नहीं थी।” अपराध शाखा के अधिकारी सुभाष भुजंग ने कहा कि हो सकता है कि चोर एयरकंडीशनर वाली जगह से अंदर आए हों।

New Delhi : एचएएल के 22वें चेयरमैन और सीएमडी बने रवि के, डॉ. डीके सुनील से चार्ज लिया

नई दिल्ली : (New Delhi) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited) (एचएएल) में शुक्रवार को 22वें चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर रवि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles