spot_img

New Delhi : फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर 57वें इफ्फी के फेस्टिवल डायरेक्टर बने

New Delhi: Film Director Ashutosh Gowariker Appointed Festival Director of the 57th IFFI

नई दिल्ली : (New Delhi) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर (film director Ashutosh Gowariker) को 57वें अंतरराष्ट्रीय भारत फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) (IFFI) का फेस्टिवल डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव गोवा में आयोजित किया जाता है।

आशुतोष गोवारिकर भारतीय सिनेमा के जाने-माने फिल्मकार हैं और इफ्फी से उनका कई दशकों पुराना जुड़ाव रहा है। वे साल 1984 से इस महोत्सव से जुड़े रहे हैं और 2024 में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के ज्यूरी अध्यक्ष (Jury Chairperson for International Cinema) भूमिका निभा चुके हैं।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवारिकर ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि इस प्रतिष्ठित महोत्सव के फेस्टिवल डायरेक्टर के रूप में सेवा करना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि 1952 से शुरू हुए इस महोत्सव की विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार के साथ मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 1952 में स्थापित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (International Film Festival of India) एशिया के प्रमुख फिल्म महोत्सवों में से एक है, जो वैश्विक सिनेमा को मंच प्रदान करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।

Explore our articles