spot_img

Bengaluru : कर्नाटक में एससी कोटे में आंतरिक आरक्षण मंजूर

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक कैबिनेट ने अनुसूचित जातियों के (reservation for Scheduled Castes) लिए आंतरिक आरक्षण पर अपने पिछले निर्णयों को मंजूरी दे दी। भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव भी स्वीकृत किए गए हैं। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री एच.के. पाटिल (State Minister for Parliamentary Affairs, H.K. Patil) ने शुक्रवार को बताया कि कैबिनेट ने एससी कोटे के भीतर आंतरिक आरक्षण और लंबे समय से अटकी भर्तियों को पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बताया कि सरकार एससी के लिए तय 15 प्रतिशत कोटे के भीतर, तय अनुपात में आंतरिक आरक्षण लागू करेगी। इसके लिए भर्ती से जुड़ी अधिसूचनाएं भी बदली जाएंगी और 400-पॉइंट रोस्टर सिस्टम (400-point roster system) का पालन किया जाएगा। बताया कि भर्ती के दौरान एससी के लिए रोस्टर में तीन से कम पॉइंट आते हैं, तो सभी 101 अनुसूचित जाति समुदायों को ‘एससी सामान्य’ श्रेणी के तहत अवसर दिया जाएगा।

Explore our articles