Home bhadohi Bhadohi : सीओ की अगुवाई में आरएएफ ने गोपीगंज में किया फ्लैगमार्च

Bhadohi : सीओ की अगुवाई में आरएएफ ने गोपीगंज में किया फ्लैगमार्च

0
821
Bhadohi: RAF led a flag march in Gopiganj under the leadership of CO

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को नगर विकास विभाग द्वारा आरक्षण के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन को खारिज करते हुए तय समय पर चुनाव करवाने का आदेश दिया है। हालांकि इस संबंध में अभी सरकार का रुख स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ जिला व पुलिस प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है।

नगर निकाय चुनाव को सकुशल कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर के नेतृत्व में सिविल पुलिस के साथ आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) द्वारा गोपीगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। सीओ प्रभात कुमार राय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज मय स्थानीय पुलिस बल व आरएएफ 91 बटालियन के सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार, इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह के साथ थाना गोपीगंज कस्बा, खरहट्टी मोहाल, मिर्जापुर तिराहा, ज्ञानपुर तिराहा, स्टेशन रोड थाना गोपीगंज तक फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हे सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान सभी शांतिपूर्ण वातावरण में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए सकुशल चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here