मुंबई : (Mumbai) पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा इस त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-मंगलुरु तथा सूरत-करमाली के बीच वाया वसई रोड विशेष किराए पर होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।
ट्रेन संख्या 09057/09058 उधना-मंगलुरु स्पेशल वाया वसई रोड (4 फेरे): ट्रेन संख्या 09057 उधना-मंगलुरु स्पेशल उधना से 20.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.00 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 और 24 मार्च, 2024 को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09058 मंगलुरु-उधना स्पेशल मंगलुरु से 22.00 बजे प्रस्थान करेगी, और अगले दिन 21.05 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 और 25 मार्च, 2024 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावार्दा संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकम्बिका रोड बैन्दूर, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथल स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 09193/09194 सूरत-करमाली स्पेशल वाया वसई रोड (4 फेरे): ट्रेन संख्या 09193 सूरत-करमाली स्पेशल सूरत से 21 और 28 मार्च, 2024 गुरुवार को 19.50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.00 बजे करमाली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09194 करमाली-सूरत स्पेशल करमाली से 22 और 29 मार्च 2024 शुक्रवार को 14.45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.35 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाडी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 04126/04125 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल के फेरे विस्तारित: ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे विस्तारित किए गए हैं। अब यह ट्रेन 25 जून तक चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल के फेरे विस्तारित किये गए है। अब यह ट्रेन 24 जून तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09057 और 09193 के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि ट्रेन संख्या 04126 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 10 मार्च 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ये ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेंगी। ठहराव, समय और संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।


