मुंबई : मुंबई से वसई के चिंचपाड़ा इलाके में मंगलवार को सुबह करीब 8.30 बजे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की लोहे के पाने से पीट-पीटकर जघन्य हत्या कर दी है। वसई पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार चिंचपाड़ा इलाके में आरती यादव (उम्र 20) और रोहित यादव पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में थे। कुछ दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। रोहित इस बात से नाराज था कि आरती उससे बात नहीं कर रही थी। मंगलवार को सुबह से रोहित ने आरती का पीछा करके वसई के चिंचपाड़ा इलाके में लोहे के पाने से हमला कर दिया, जिससे आरती की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद रोहित आरती के शव के पास बैठ कर जोर-जोर से रोने लगा। वसई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रोहित को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


