spot_img

Mumbai: अहमदनगर जिले में पांच मजदूरों को कार ने कुचला, तीन की मौत व दो घायल

मध्यप्रदेश से यहां मजदूरी करने आए थे मजदूर

मुंबई:(Mumbai) अहमदनगर जिले में कल्याण-अहमदनगर हाईवे पर सोमवार सुबह डिंगोरे गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने पांच मजदूरों को कुचल दिया और चालकर कार सहित फरार हो गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो मजदूरों काे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार डिंगोरे गांव के पास मध्यप्रदेश से आए पांच मजदूर सोमवार को सुबह कृषि कार्य के लिए हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पांचों मजदूरों को कुचल दिया और मौके से कार सहित भाग गया। इस घटना में मजदूर जगदीश महेंद्र सिंह डावर और सुरमल मांजरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश तारोले ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना में घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज आलेपाड़ा स्थित अस्पताल में जारी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles