spot_img

Lucknow: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे लखनऊ

लखनऊ:(Lucknow) भारतीय जनता पार्टी(BJP) पिछड़ावर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण लखनऊ पहुंचे हैं। वह आज प्रदेश कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद के. लक्ष्मण ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन किया।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि आज मुख्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की जायेगी। नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि लोगों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचायी जायेगी। उत्तर प्रदेश में दो लाख से ज्यादा पिछड़ों को जोड़ने की हमारी तैयारी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का पीडीए पूर्ण रूप से फेल है। हमारी सरकार दलित और पिछड़ों के साथ है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles