spot_img

Mumbai : भाजपा नेता शुभ्रांशु दीक्षित ने कराया सुंदरकांड का आयोजन

1008 भगवान राम की मूर्तियों का भक्तों में वितरण

भाजपा सांसद पूनम महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय रहें मौजूद
1100 से अधिक राम भक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

मुंबई : पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता शुभ्रांशु दीक्षित ने रविवार को सुंदर कांड का आयोजन घाटकोपर के असल्फा स्थित पंच रत्न हाउसिंग सोसायटी के पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आये भाजपा सांसद पूनम महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय ने 1008 भगवान श्री राम और मां जानकी की मूर्ति का वितरण भगवान श्री राम की सेवा करनेवाले 108 पंडितों सहित कारसेवकों और रामभक्तों को देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दीक्षित ने सांसद पूनम महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय का राम की मूर्ति, शॉल और श्रीफल देकर स्वागत किया। सुंदरकांड पाठ के बाद असल्फा के महिलाओं, बुजुर्गों, भजन मंडल के सदस्यों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में 1100 से ज्यादा रामभक्तों ने हिस्सा लिया था। इस अवसर दीक्षित ने कहा कि 500 साल बाद हो रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में आंनद का वातावरण है। इसलिए उन्होंने भी अपनी तरफ से सुंदर कांड का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में 1100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

Explore our articles