spot_img

Mumbai : अंधेरी टी2 मेट्रो स्टेशन के भूमिगत हिस्से में आगयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Mumbai: Fire in the Underground Section of Andheri T2 Metro Station

मुंबई : (Mumbai) अंधेरी (पूर्व) स्थित टी2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (T2 Airport Metro Station, located in Andheri (East) के भूमिगत हिस्से में बुधवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों के अनुसार, आग शाम करीब 4:10 बजे स्टेशन के तकनीकी कक्ष में लगी। सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड को 4:13 बजे (Mumbai Fire Brigade was alerted at 4:13 PM)अलर्ट किया गया और दमकल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं।

दमकल ने 20 मिनट में पाया काबू
आग बुझाने के लिए तीन फायर इंजन और दो जंबो टैंकर तैनात किए गए। दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए करीब 4:30 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। धुएं से भरे भूमिगत हिस्से में बचाव कार्य के दौरान कर्मियों को विशेष सांस उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ा।

मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित
घटना के चलते एक्वा लाइन-3 पर आरे जेवीएलआर (Aqua Line-3—between Aarey JVLR and Cuffe Parade) से कफ परेड के बीच भूमिगत मार्ग पर मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। सुरक्षा कारणों से सीएसएमआईए-टी2 स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया। मेट्रो संचालन करने वाली एजेंसी ने इसे “हल्की धुएं की घटना” बताते हुए कहा कि मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कुछ समय के लिए स्टेशन खाली कराया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, सहार रोड और आरे स्टेशन (Sahar Road and Aarey station) के बीच प्रभावित सेवाओं को जल्द ही बहाल कर दिया गया और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2024 में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra-Kurla Complex) के भूमिगत मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में भी आग लगने की घटना हुई थी, जिससे सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे थे।

Explore our articles