spot_img

Raipur : मुंबई इंडियंस खेमे में ‘ऑल इज नॉट वेल’

Raipur: 'All Is Not Well' in the Mumbai Indians Camp

रायपुर :(Raipur) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अपना अगला मुकाबला रविवार को रायपुर में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के साथ खेलना है। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या टीम (Mumbai Indians captain Hardik Pandya) के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए, जिससे आरसीबी के खिलाफ उनकी उपलब्‍धता पर संदेह घिरा गया है। मुंबई इंडियंस का स्‍क्‍वाड रायपुर रवाना होने से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) के टर्मिनल 1 पर एकत्रित हुए, लेकिन पांड्या नजर नहीं आए। हार्दिक पांड्या के टीम के साथ जुड़ने को लेकर कोई खबर पता नहीं चली है। यह देखने वाली बात होगी कि वो अगले कुछ दिनों में टीम से जुड़ते हैं या नहीं। फिलहाल उनके खेलने पर सस्‍पेंस गहरा गया है।

मुंबई बरत रहा सावधानी
हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर (Hardik Pandya is an all-rounder) हैं और उनके लिए पीठ दर्द की समस्‍या का प्रबंधन करना जरूरी है क्‍योंकि वो गेंद और बल्‍ले दोनों से योगदान देते हैं। आईपीएल भी आगे बढ़ चुका है तो मुंबई की टीम कोई जोखिम उठाना नहीं चाहेगी और पांड्या को ठीक होने का पर्याप्‍त समय दे सकती है।

क्‍या मुंबई में सबकुछ ठीक?
मुंबई इंडियंस खेमे में सबकुछ ठीक है कि नहीं, इस बात की चर्चा जोरों पर है। हार्दिक पांड्या की कप्‍तानी (Under Hardik Pandya’s captaincy) में टीम ने लगातार शिकस्‍त का सामना किया और सीनियर खिलाड़‍ियों के साथ उनकी तकरार की बातें मीडिया गलियारों में घूम रही हैं। कयास यहां तक लगाए गए कि हार्दिक पांड्या के नहीं खेलने के कारण रोहित शर्मा लखनऊ के खिलाफ मैदान पर उतरे। इसके अलावा अफवाहों का बाजार इस बात पर भी गर्म है कि हार्दिक पांड्या से टीम के खिलाड़ी खुश नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक हार्दिक पांड्या अपने अलग जोन में रहते हैं और उनका खिलाड़‍ियों से ज्‍यादा ध्‍यान अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर रहता है। यही वजह है कि उनके नेतृत्‍व में टीम एकजुट होकर नहीं खेल पा रही, जिसके कारण मुंबई इंडियंस का हाल बुरा है।

प्‍लेऑफ के क्‍या अवसर?
मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को मात दी और अपने प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को जिंदा रखा। अगर मुंबई अपने शेष सभी मैच जीत लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वो टॉप-4 की दावेदार बन जाएगी। हालांकि, मुंबई को अन्‍य टीमों के मैचों के नतीजे पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

Explore our articles