चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को चित्रकूट पुलिस ने बरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का खुलासा किया है। इस हत्या में शामिल छह अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रविवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोलमजरा गांव में दस जनवरी को अज्ञात महिला की हत्या हुई थी। इस बाबत चौकीदार कोलमजरा जोखई पुत्र स्व.रामसुन्दर की तहरीर पर थाने में हत्या का अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
डीआईजी बांदा, एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतका की पहचान को सीओ मऊ व प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ को निर्देश दिये थे। बरगढ़ पुलिस व स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रयास कर मृतका की पहचान निशा वर्मा पुत्री रमेश वर्मा निवासी आदर्श कालोनी थाना बरगढ़ के रूप में की।
बरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने मृतका के मोबाइल नम्बर पर अंतिम बातचीत में प्रकाश में आये प्रिंस तिवारी पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी निवासी हटवा समेत रामअभिलाष उर्फ गुड्डू तिवारी,दिलीप पाण्डेय, देवेन्द्र सिंह, चारु,पंकज यादव को मुर्का बस स्टैण्ड से दबोचा। जामा तलाशी में गिरफ्तार आरोपियों से पांच फोन व 4090 रुपये बरामद हुये।
पूछताछ में प्रिंस तिवारी ने बताया कि छह जनवरी को उसके मौसी के लड़के दिलीप,भाई रामविलाश उर्फ गुड्डू के फोन पर कहा कि वे इंज्वाय करना चाहते हैं, कोई व्यवस्था है, तो गुड्डू बोला कि व्यवस्था हो जायेगी। गाड़ी बुक कराकर सभी लोग पहुंचे। सभी छह लोगों ने शराब पी। बरगढ़ के अशोक चौराहे पर निशा वर्मा को लेकर कोलमजरा पहुंचे। निशा ने भी शराब पी। इसी बीच निशा का मोबाइल गुम हो गया। वह मोबाइल को लेकर गुड्डू से लड़ने लगी,पांच लोग गाड़ी में बैठकर वहां से चले गये। गुड्डू व निशा वहीं रह गये। बाद में गुड्डू ने फोन किया कि निशा की पत्थर मारकर हत्या कर दी है।
टीम में स्वाट व सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी,दीवान जितेन्द्र कुमार,दीवान नितेश समाधिया,सिपाही रोशन सिंह,राघवेन्द्र सिंह,ज्ञानेश मिश्रा,आशीष कुमार,पवन राजपूत,रोहित सिंह व बरगढ़ थाने की टीम में प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ राकेश मौर्य,दरोगा पवन कुमार प्रधान,सिपाही नवीन कुमार,दीवान बृजेश सिह शामिल रहे।


