मुंबई:(Mumbai) भारतीय खेल समुदाय के लिए डिज़ाइन किया गया स्पोर्ट्स ऐप बिगहिट, 5 से 7 सितंबर, 2023 तक गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू (पीजेएन) स्टेडियम में आयोजित एफसी बायर्न यूथ कप नेशनल फाइनल्स की मेजबानी करेगा। 8 राज्यों और 28 शहरों से 240 खिलाड़ियों की 16 टीमें नेशनल फाइनल के लिए भाग ले रही हैं। इसके अलावा, इस कार्यक्रम की शोभा गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी बढाएंगे।
प्रारंभिक प्रयास के रूप में, बिगहिट ने नेशनल फाइनल्स के लिए भारत में राज्य-स्तरीय टूर्नामेंटों का आयोजन और मेजबानी की, जिसमें 7000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नेशनल फाइनल्स में, एफसी बायर्न के दिग्गजों और स्काउट्स द्वारा 10 खिलाड़ियों की खोज की जाएगी, जो वर्ल्ड फाइनल्स 2023 के लिए म्यूनिख, जर्मनी की यात्रा करेंगे। वे एफसी बायर्न मैदान पर 5-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से भी गुजरेंगे जिसमें एफसी बायर्न अंतरराष्ट्रीय युवा कोचों के साथ प्रशिक्षण सत्र भी शामिल होगा। फाइनल मैच अक्टूबर में म्यूनिख के ओलंपिक स्टेडियम में होगा।
एफसी बायर्न यूथ कप इंडिया की मेजबानी को लेकर बिगहिट के सह-संस्थापक और सीईओ शक्ति प्रकाश ने कहा, “एफसी बायर्न यूथ कप इंडिया की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को पेशेवर स्तर पर यूरोपीय फुटबॉल का अनुभव करने में सक्षम करेगा और उन्हें फुटबॉल को एक पेशेवर खेल के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।
बिगहिट के सह-संस्थापक और सीबीओ विनित कोरे ने कहा, “यूथ कप की मेजबानी के लिए एफसी बायर्न के साथ आना बिगहिट के लिए भारत में युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का एक शानदार अवसर है। उभरते फुटबॉलरों को न केवल जीवन में एक बार मिलने वाले अवसर का अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें यूरोपीय फुटबॉल के लिए एक रोडमैप भी मिलेगा।”
एफसी बायर्न यूथ कप यूरोपीय फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित सबसे पुराने युवा फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है, जो युवा खिलाड़ियों को खुद को निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। एफसी बायर्न यूथ कप 2012 में लॉन्च किया गया था और इसका आयोजन वार्षिक तौर पर हर साल अलग-अलग देशों में होता है। इसकी स्थापना के बाद से अब तक 17 देशों के 100,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया है। 26 पूर्व एफसी बायर्न यूथ कप खिलाड़ी पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए आगे बढ़े या राष्ट्रीय (युवा) टीम के लिए नामांकित हुए। इसके अलावा, 3 पूर्व एफसी बायर्न यूथ कप खिलाड़ियों को बायर्न की अंतरराष्ट्रीय अंडर-19 टीम, एफसी बायर्न वर्ल्ड स्क्वाड में पदोन्नत किया गया था।
बिगहिट सीज़न 2023 यानी भारत में एफसी बायर्न यूथ कप के 10वें संस्करण की मेजबानी करेगा। एफसी बायर्न और बिगहिट मिलकर म्यूनिख में विश्व फाइनल 2023 के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों की खोज कर रहे हैं।


