spot_img

Mumbai : 12 तोला सोने से भरा बैग रिक्शे में छूटादहिसर पुलिस ने महज दो घंटे में बरामद किया बैग

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के दहिसर इलाके में रहने वाले नितीन शिळीमकर (५३) ने रिक्शा से यात्रा करते समय गलती से अपनी १२ तोले सोने की बैग रिक्षा में ही छोड़ दी। घटना का एहसास होते ही उन्होंने दहिसर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने के नेतृत्व में रात्रिपाल निरीक्षक विवेक सोनवणे, पुलिस उपनिरीक्षक बालाजी मसलकर तथा अपराध प्रकटीकरण पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक इर्शाद सय्यद की टीम ने तुरंत कार्यवाही शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सुराग
पुलिस दल ने नॅन्सी डिपो क्षेत्र के लगभग १५ से २० सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। जांच के दौरान यह पता चला कि वह रिक्षा नॅशनल पार्क क्षेत्र में है।
पुलिस टीम ने नॅशनल पार्क जाकर संबंधित रिक्षा को खोज निकाला और उसमें से शिळीमकर की सोने की बैग बरामद की। पुलिस ने बैग की पुष्टि के बाद नितीन शिळीमकर को थाने बुलाकर बैग सुपुर्द कर दी। तेजी और ईमानदारी से की गई इस कार्यवाही के लिए शिळीमकर ने दहिसर पुलिस का आभार प्रकट किया।

Explore our articles