spot_img

Mumbai : वसई में पानी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आगरी सेना ने दिखाए काले झंडे

मुंबई : वसई में सूर्या जलापूर्ति योजना के उद्घाटन में देरी के विरोध में शुक्रवार को ”आगरी सेना” नामक संगठन के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को काले झंडे दिखाए।नितिन गडकरी सुबह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वसई पहुंचे थे और उसी दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लहरा कर विरोध किया। हालांकि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश किया। ये कार्यकर्ता जल आपूर्ति योजना के उद्घाटन में हो रहे देरी का विरोध कर रहे थे। इस योजना से वसई-विरार क्षेत्र को सूर्या बांध से 185 एमएलडी (दस लाख लीटर प्रति दिन) पानी उपलब्ध होगा। लेकिन योजना का उद्घाटन नही होने से नाराज आगरी सेना के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े दिखाया। वही संपर्क किए जाने पर नगर निकाय नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या के बारे में उन्हें अब तक कोई सूचना नहीं मिली है। कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने और नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आगरी सेना” संगठन की पालघर इकाई के अध्यक्ष कैलाश पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि 185 एमएलडी पानी का उद्घाटन नही होने से नाराज आगरी सेना की तरफ से काला झड़े दिखाकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

Explore our articles