spot_img

Mumbai : कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (Former Maharashtra Chief Minister Ashok Chavan) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (BJP State President Chandrashekhar Bawankule and Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने अशोक चव्हाण को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। अशोक चव्हाण ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। आज से वे नए राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को अपने विधायक पद के साथ कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आज अशोक चव्हाण भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादे कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो गए हैं। अशोक चव्हाण के साथ उनके कट्टर समर्थक पूर्व विधायक अमर राजुरकर भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

अशोक चव्हाण ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में प्रामाणिक रह कर काम कर रहे थे। अब भाजपा में आने के बाद वे उसी तरह काम करेंगे और उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निवर्हन करेंगे। अशोक चव्हाण ने कहा कि वे पहले भी सकारात्मक राजनीति करते रहे हैं और अब भी वे किसी के बारे में आरोप-प्रत्यारोप नहीं करेंगे।

New Delhi : सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में सोना और चांदी के भाव में...

Explore our articles