spot_img

Moscow: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित 500 अमेरिकी नागरिकों के रूस प्रवेश पर पाबंदी

रूस से जुड़े 100 संस्थानों और लोगों पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

मॉस्को: (Moscow) रूस ने 500 अमेरिकी नागिरकों के रूस प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इससे पहले अमेरिका ने 100 रूसी संस्थानों व लोगों को प्रतिबंधित कर दिया था। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर अमेरिका की ओर से लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। अब रूस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और टेलीविजन जगत की ओर से कई बड़ी हस्तियों सहित 500 अमेरिकी नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि बाइडन प्रशासन की तरफ से बार-बार रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों के मद्देनजर अब पुतिन सरकार भी 500 अमेरिकियों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रही है। इससे पहले अमेरिका ने रूस से जुड़े 100 से ज्यादा संस्थानों और लोगों को प्रतिबंधित कर दिया था।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका को काफी पहले सीख लेना चाहिए था कि उसका कोई भी दुश्मनी वाला कदम बिना जवाब के नहीं होगा। रूस ने जिनको प्रतिबंधित किया है, उनमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट, जिमी किमेल और सेथ मायर्स भी शामिल हैं। सीएनएन एंकर एरिन बर्नेट और एमएसएनबीसी प्रेजेंटर्स जो स्कारबरो के नाम भी इस सूची में हैं।

रूस ने कहा है कि उसने अमेरिकी सांसदों और रूस के खिलाफ गलत जानकारी फैलाने वाले थिंक टैंक के लोगों को भी काली सूची में डाल दिया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles