spot_img

Moradabad : 14 नवम्बर को मनेगा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव

मुरादाबाद : कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवम्बर दिन सोमवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर प्रारंभ होगी और अगले दिन 14 नवम्बर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी। इसीलिए उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट उत्सव 14 नवम्बर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र कुमार शर्मा ने रविवार को बतायी।

पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन लोग घर की आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं, उसे फूलों से सजाकर दीप, नैवेद्य, फल अर्पित किया जाता है। पूजा के बाद गोबर से गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की जाती है। इस दिन गोवर्धन पूजा और गायों को गुड़ चना खिलाने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। गोवर्धन को अन्नकूट भी कहते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने देवों के राजा इंद्र का घमंड चूर करने और गोकुल के लोगों की उनके क्रोध से रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था।

गोवर्धन पूजा 2023 का शुभ मुहूर्त

14 नवम्बर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक है। इस दिन शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र का अति शुभ है शोभन योग 14 नवंबर को सुबह से दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है। इसके बाद अतिगंड योग शुरू हो जाएगा अतिगंड योग पूजा के लिए शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए गोवर्धन की पूजा सुबह के समय ही होगी।

Explore our articles