spot_img

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’


Rohtak: SUPVA’s Short Film ‘Jogai Parivar’ to be Screened at Russian Film Festival

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवल
रोहतक : (Rohtak)
दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi Chand State University of Performing and Visual Arts) द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’ (‘Jogai Parivar’) का रूस में होने वाले 21वें विदइन द फैमली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ फैमली एंड चिल्ड्रन फिल्म 2026 में स्क्रीनिंग के लिए चयन किया गया है। फिल्म फेस्टिवल 3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा, जहां दुनिया भर की चुनिंदा फिल्मों की ज्यूरी, फिल्म व कला प्रेमियों के सामने स्क्रीनिंग होगी।

रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा (Registrar Dr. Gunjan Malik Manocha) ने बताया कि सुपवा द्वारा प्रोड्यूस ‘जोगई परिवार’ को यहां पढ़ने वाले फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के छात्रों ने तैयार किया है। इसका निर्देशन 2023 बैच के डायरेक्शन के छात्र अर्पित आनंद सिंह (directed by Arpit Anand Singh, a student of the 2023 direction batch) ने किया है। अर्पित मूलतरू गगहा क्षेत्र गोरखपुर के निवासी हैं जो सुपवा में फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहे हैं।

‘जोगई परिवार’ का चयन शॉर्ट फिल्म की कैटेगिरी में हुआ है। इस फिल्म के कलाकार भी सुपवा के ही छात्र जितेंद्र, शिवम, मिताली, अरूण, व मनखुश हैं। मेंटर दीप्ति खुराना है, जबकि असोसिएट डायरेक्टर रजत सोंगरा हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर केशव बियानी, गौरव बुधवार, कृषांग सैनी व सान्या भी सुपवा की फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि सिनेमोग्राफर अजय नेहरा, एडिटर गौरव बुधवार, लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट गौरव गौतम हैं। जबकि, साउंड डिजाइन अंशुल रोहिल्ला ने किया है, तो आर्ट डायरेक्टर शीतल कुमारी व सेट डिजाइनर रमाकांत महाजन रहे। प्रोडक्शन हैड सुरेंद्र सावित्री सरकार, मेकअप नेहा व कॉस्ट्यूम प्रीति शर्मा ने किया। डीएलसीसुपवा के कुलगुरु डॉ अमित आर्य ने बताया कि यारोस्लावल, रूस में होने वाला फिल्म फेस्टिवल पारिवारिक व बच्चों की फिल्मों का दुनिया का सबसे बड़ा फेस्टिवल है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सुपवा व यहां के छात्रों की शॉर्ट फिल्म का चयन होना हर किसी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’ समाज व परिवार की सच्चाई को सरल तरीके से दिखाती है। फिल्म के कलाकारों व बाकी क्रू ने इसके लिए कड़ी मेहनत की। कुछ छात्र कलाकारों ने बेहद कम समय में भोजपुरी भाषा सीखी, ताकि वे अपने किरदार में स्वयं को उतार सकें। यारोस्लावल, रूस में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (international film festival in Yaroslavl) 5 से 7 जुलाई तक चलना है। उम्मीद है यह शॉर्ट फिल्म ज्यूरी सदस्यों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करते हुए अवार्ड हासिल करेगी।

Kathmandu : भारत से सीमा विवाद पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं : खनाल

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister Shishir Khanal) ने कहा है कि भारत के साथ सीमा विवाद के...

Explore our articles