spot_img

Mirzapur: पुलिस अधीक्षक ने गुरु पूर्णिमा को लेकर परमहंस आश्रम का किया निरीक्षण

मीरजापुर:(Mirzapur) पुलिस अधीक्षक अभिनंदन (Superintendent of Police Abhinandan) ने गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) को लेकर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम के वरिष्ठ संत नारद महाराज से सुरक्षा संबंधी वार्ता की।

आश्रम निरीक्षण के दौरान नारद महाराज काेे बताया कि गुरु पूर्णिमा महापर्व पर लाखों संत महात्मा, श्रद्धालु आते हैं। महिलाओं के लिए महिला सुरक्षाकर्मी व श्रद्धालु हेतु सादे कपडे में पुलिस तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक के साथ में एडीएम वित्त व राजस्व शिव प्रकाश शुक्ल ने भी आश्रम का निरीक्षण किया। बताया कि गुरु पूर्णिमा के लिए परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ पूरी तरह तैयार है।

नारद महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को पूरे विश्व में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम पर भी गुरु पूर्णिमा महापर्व पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं, संत महात्माओं, ऋषियों-मुनियों की सुविधा संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आश्रम से लेकर सोनभद्र और चुनार से आने वाले लगभग चार किलोमीटर रास्तों पर लाइटिंग की व्यवस्था कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह मौजूद थे।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles