spot_img

Mirzapur: प्रधानमंत्री फसल बीमा की अवधि समाप्त, करीब 29 हजार किसानों ने बढ़ाया हाथ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि थी 10 अगस्त

मीरजापुर: (Mirzapur) जनपद में फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। वहीं खरीफ वर्ष 2023 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दिया गया था। अब यह अवधि भी समाप्त हो गई। ऐसे में जनपद में अब तक 29385 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है। सभी 12 ब्लाॅकों में अकेले नरायनपुर ब्लाक के 6953 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है। वहीं दूसरे नंबर पर लालगंज है, जहां के साढ़े पांच हजार से अधिक किसानों ने बीमा के लिए आवेदन किया है।

हलिया ब्लाॅक में 2534, सीखड़ ब्लाॅक में 2741, छानबे ब्लाॅक में 2465, राजगढ़ में 2032, जमालपुर में 1784, कोन में 1252, सिटी ब्लाॅक में 1236, पहाड़ी में 875, मझवां में 764 समेत कुल 12 ब्लाॅकों में 29 हजार से ज्यादा किसानों ने खरीफ सीजन में फसल क्षतिपूर्ति के लिए बीमा कराया है। इन सभी किसानों का बीमा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के माध्यम से किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य फसल धान सिंचित, धान असिंचित व अन्य फसल यथा मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंग, उड़द, कोदो, कुटकी व रागी के लिए बीमा को शामिल किया गया है। किसानों की ओर से दी जाने वाली प्रीमियम खरीफ वर्ष 2023 के लिए बीमित राशि का दो प्रतिशत रखा गया है।

जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि शासन की ओर से पहले 31 जुलाई तक आवेदन की तिथि निर्धारित थी, जो बढ़ाकर 10 अगस्त तक कर दी गई थी। अब इसकी अवधि समाप्त हो गई है। अभी तक जनपद में 29385 किसानों ने फसल बीमा के लिए आवेदन किया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles