spot_img

Mirzapur: मीरजापुर को निर्यात हब बनाने की तैयारी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाएंगे पूर्वांचल के उत्पाद

मीरजापुर:(Mirzapur) अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्वांचल के उत्पाद देश के प्रमुख महानगर सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में छाएंगे। दरअसल, आगरा, मुरादाबाद व कानपुर के बाद प्रदेश का चैथा लाॅजिस्टिक पार्क मीरजापुर में स्थापित हो रहा है। ऐसे में मीरजापुर व आसपास के इलाकों में निर्मित वस्तुओं को कम समय में देश के प्रमुख बंदरगाहों के जरिए विदेश भेजा जा सकेगा।

गत वर्ष रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चुनार में इसकी आधारशिला रखी थी, जिसे पूर्वांचल का पहला लाॅजिस्टिक पार्क के रूप में देखा जा रहा है। इससे मीरजापुर को निर्यात हब बनाने की तैयारी है। ऐसे में इकाईयों की स्थापना समेत औद्योगिक क्षेत्र पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा मीरजापुर में वाटर-वे प्रारंभ करने की तैयारी है, जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी वर्ष मीरजापुर दौरे पर कर चुके हैं। इसका सीधा लाभ उद्यमियों को होगा।

संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था वन ट्रिलियन डाॅलर बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में मीरजापुर लाॅजिस्टिक पार्क स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इससे देश-विदेश से आयात-निर्यात बढ़ेगा ही, उ़द्यमियों को लाभ होने के साथ रोजगार भी बढ़ेगा।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles