spot_img

Milan : इटली के मिलान में धमाका, पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में लगी आग

मिलान : इटली के मिलान शहर के पार्किंग में खड़ी वैन में भीषण धमाका हुआ है जिसके बाद वहां खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। धमाके के बाद इलाके में धुएं का गुबार बन गया और अफरा-तफरी के बीच मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू में जुटी हैं। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है।

धमाका मिलान के पोटा रोमाना इलाके में हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर मिलान सिटी सेंटर में हुए धमाके का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि धमाके बाद एकाएक गाड़ियां आग की चपेट में आ जाती हैं और आस-पास काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। पास की बिल्ड़िग भी आग की जद में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पार्किंग में खड़ी वैन के सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ है। धमाके में 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जिस कार में धमाका हुआ है उसमें कोई नहीं था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस कार में ब्लास्ट हुआ है, उस कार को लेकर कौन आया है।

बता दें कि मिलान पर्यटक स्थल भी है। इस घटना से आसपास के लोग एकाएक डर गए।

Explore our articles