spot_img

Lucknow: लखनऊ में बेकाबू स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

लखनऊ:(Lucknow) बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू स्कूल बस पलट गई। हादसे में कई बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह एसएस स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बख्शी का तालाब स्थित अस्ति रोड बीघा पुरवा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की जानकारी पर अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mumbai : श्री करोली बाबा पर बनी फिल्म 24 अप्रैल को प्रदर्शित,राज्य में पहला धाम ठाणे में

मुंबई : (Mumbai) 20वीं सदी के महान संत और हनुमानजी के अनन्य भक्त और 'सब एक' के गुरु बाबा नीब करोली (Baba Neem Karoli)...

Explore our articles