spot_img

London: लंदन में भारतीय मूल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या

लंदन:(London) भारतीय मूल के अरविंद शशिकुमार (38) की दक्षिण लंदन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पहले भी चाकू से वार कर ब्रिटिश-भारतीय किशोर और हैदराबाद के एक छात्र की हत्या की जा चुकी है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि अरविंद शशिकुमार की शुक्रवार को साउथेम्प्टन-वे में एक आवासीय संपत्ति के बाहर सीने पर चाकू से वार किए जाने के बाद मौत हो गई।

पुलिस ने शशिकुमार के रूममेट सलमान सलीम (25) पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि सलीम उसी दिन क्रॉयडन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुआ और उसे 20 जून को ओल्ड बेली में पेश होने के लिए हिरासत में भेज दिया गया। शशिकुमार भारत के केरल के रहने वाले थे। उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

Explore our articles