spot_img

Leh : लेह में बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिरी, छह की मौत, 22 घायल

लेह : (Leh) लद्दाख के लेह जिले में गुरुवार को एक बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर जाने से छह लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।

लेह के डिप्टी कमिश्नर संतोष सुखादेव ने बताया कि निजी बस एक स्कूल के कर्मचारियों को शादी समारोह में ले जा रही थी। दुरबुक इलाके में अचानक चालक के नियंत्रण खाे देने के कारण बस खाई में गिर गई। जिला प्रशासन और पुलिस के कर्मियों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। 22 घायलों को लेह के एसएनएम अस्पताल और सेना के अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुखादेव ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।

New Delhi : नॉर्थ ईस्ट के छात्रों से भेदभाव पर केंद्र को रिपोर्ट

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे नार्थ ईस्ट के छात्रों (Northeastern students) के साथ नस्लीय...

Explore our articles