spot_img

Kolkata: लगातार बारिश के बाद बंगाल में सुहाना हुआ मौसम

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही छिटपुट बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान महज 34.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है।

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, बीरभूम आदि जिले के आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इस हफ्ते भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भी मौसम इसी तरह से मैसम सुहाना बना हुआ है।

Explore our articles