कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी के बड़े भाई कृष्णेंदु अधिकारी को पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिस को खारिज कर दिया है। जस्टिस अभिजीत गांगुली ने बुधवार को पुलिस की भूमिका को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। उनके मुताबिक पुलिस इस मामले में गुलामों की तरह काम कर रही है।
राज्य पुलिस कांथी नगर पालिका के ग्रीन सिटी मिशन में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। कांथी के सांसद शिशिर अधिकारी के बड़े भाई कृष्णेंदु अधिकारी को मेचादा-दीघा बाईपास पर लैंप पोस्ट की स्थापना से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में गवाह के रूप में नोटिस दिया है। इसी मामले में पुलिस ने शिशिर के दूसरे बेटे और तमलुक से सांसद दिव्येंदु अधिकारी की पत्नी सुतपा अधिकारी को भी नोटिस जारी किया है। इसे लेकर कृष्णेंदु ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। बुधवार को जस्टिस अभिजीत गांगुली की अदालत में मामले की सुनवाई में पुलिस की भूमिका की आलोचना की। अदालत ने कहा कि पुलिस ने संबंधित मामलों में ठीक से कार्रवाई नहीं की। जस्टिस गांगुली ने एगरा के एसडीपीओ पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
उन्होंने टिप्पणी की कि वर्दी की मर्यादा की रक्षा करिए। इसमें अशोक स्तंभ है। पुलिस ने गुलामों की तरह काम किया है।


