spot_img

Kolkata: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, दिनभर होगी भारी बारिश

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल से सटी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव तैयार हुआ है जिसकी वजह से कोलकाता समेत पूरे राज्य में भारी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

बताया गया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी कोलकाता में 6.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से केवल एक डिग्री ज्यादा है जबकि अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिंगपोंग में भी इसी तरह से लगातार बारिश होती रहेगी। सप्ताहांत में और अधिक बारिश होने की संभावना है जिसकी वजह से गर्मी कम होगी।

Chandigarh : फर्जी निर्यात मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजीव अरोड़ा से जुड़ी 157 करोड़ की संपत्तियां अटैच

चंडीगढ़ : (Chandigarh) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन और फर्जी निर्यात मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हैंपटन स्काई...

Explore our articles