spot_img

AHMEDABAD : तेज रफ्तार कार ने भीड़ को कुचला, पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल

देर रात की घटना के बाद पूरा माहौल चीख-पुकार से गूंज उठा

अहमदाबाद:(AHMEDABAD) अहमदाबाद के इस्कॉन ब्रिज पर देर रात राजपथ क्लब की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी भीड़ को रौंद दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड का जवान भी शामिल है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में आने वाले लोगों का शरीर 25 से 30 फीट दूर तक उछल गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात शहर के इस्कॉन ब्रिज पर जा रहे डम्पर के पीछे कार जा टकराई थी। देर रात दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान कर्णावती क्लब की ओर से करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने वहां खड़ी भीड़ को कुचल दिया। हादसे में कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह समेत 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में नीरव (चांदलोडिया), अक्षय चावडा (बोटाद), रोनक विहलपरा (बोटाद), धर्मेन्द्र सिंह (पुलिस कांस्टेबल), कृणाल कोडिया (बोटाद), अमन कच्छी (सुरेन्द्रनगर), अरमान वढवानिया (सुरेन्द्रनगर) समेत अन्य शामिल हैं।

घटना के संबंध में ट्रैफिक विभाग के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि घटना में 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना करने वाली कार का चालक भी घायल हुआ है। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shanghai : तीरंदाजी विश्व कप स्टेज-2: साहिल जाधव ने जीता कांस्य, भारत को दिलाया पहला पदक

शंघाई : (Shanghai) भारत के युवा तीरंदाज साहिल जाधव (India's young archer, Sahil Jadhav) ने तीरंदाजी विश्व कप 2026 के स्टेज-2 में शानदार प्रदर्शन...

Explore our articles