spot_img

Kathmandu : नेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार

Kathmandu: Two Indians Arrested in Nepal

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के बांके जिले में छह लाख रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा (illegal Indian currency) के साथ दो युवकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 29 वर्षीय बीरबल कुमार और 38 वर्षीय मुनीब खान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों ऑटो-रिक्शा से नरैनापुर (Narainapur in an auto-rickshaw) की ओर जा रहे थे। विशेष सूचना के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से ₹500 और ₹1,000 मूल्यवर्ग के अवैध भारतीय नोट बरामद किए गए।

बरामद राशि को आंतरिक राजस्व कार्यालय कोहलपुर (Internal Revenue Office in Kohalpur) को सौंप दिया गया है तथा गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे हवाला कारोबार के होने की तरफ इशारा किया है।

Puducherry : पुडुचेरी में 13 मई को पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एन. रंगास्वामी

पुदुचेरी : (Puducherry) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (NDA) को बहुमत मिलने के बाद एन. रंगास्वामी 13 मई को...

Explore our articles