spot_img

Kolkata: तृणमूल नेता शंकर आद्या के चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कोलकाता: (Kolkata) राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले (ration distribution corruption cases) में ईडी एक बार फिर सक्रिय हो गई है। ईडी की टीम सोमवार सुबह से कोलकाता में कम से कम छह स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इस मामले में गिरफ्तार बनगांव के पूर्व मेयर शंकर आद्या के चार्टर्ड अकाउंटेंट अरविंद सिंह के साल्ट लेक स्थित कार्यालय में तलाशी ली जा रही है। ईडी ने चौरंगी इलाके में आद्या के एक दफ्तर पर भी छापा मारा है। इन सभी जगह पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ईडी ने कोर्ट में दावा किया था कि शंकर के पास 90 से ज्यादा फॉरेक्स कंपनियां हैं लेकिन वे सभी कंपनियां शंकर के नाम पर नहीं हैं। सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर कंपनी बनाई। एजेंसी का दावा है कि शंकर ने इस संस्था के जरिए विदेश में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। कथित तौर पर, इसे पहले विदेशी मुद्रा (मुख्य रूप से डॉलर) में परिवर्तित किया गया और फिर दुबई भेज दिया गया। इसी तरह कई बार बांग्लादेश के जरिए भी विदेशी मुद्रा में तब्दीली की गई है।

पांच जनवरी की सुबह ईडी ने शंकर के बनगांव स्थित घर पर तलाशी ली थी। करीब 17 घंटे की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Explore our articles