spot_img

Mumbai : बॉबी देओल की ‘बंदर’ का धमाकेदार टीज़र रिलीज

Mumbai: Explosive Teaser for Bobby Deol's 'Bandaar' Released

मुंबई : (Mumbai) बॉबी देओल और अनुराग कश्यप (Bobby Deol and Anurag Kashyap) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंदर’ का टीज़र रिलीज हो गया है। हाई-वोल्टेज ड्रामा और इंटेंस रिलेशनशिप कहानी पर आधारित इस फिल्म में बॉबी एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीज़र में उनका 70 के दशक के डिस्को अवतार और रीमैजिन गाने ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ (Come On Baby Dil Kisko Degi) पर डांस करते हुए लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले (Sanya Malhotra, Raj B. Shetty, Sapna Pabbi, Saba Azad, Riddhi Sen, Jitendra Joshi, Indrajit, and Nagesh Bhosale) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीज़र की शुरुआत हल्के-फुल्के अंदाज से होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी एक रहस्यमयी और इंटेंस मोड़ लेती दिखाई देती है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देने वाली है।

‘बंदर’ की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी (Sudip Sharma and Abhishek Banerjee) ने लिखी है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी (produced by Nikhil Dwivedi) की सैफरन मैजिकवर्क्स ने ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से किया है। यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Explore our articles