spot_img

Kolkata : पोर्न रैकेट मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपित श्वेता खान गिरफ्तार

कोलकाता : (Kolkata) पश्चिम बंगाल में सामने आए एक बड़े पोर्न रैकेट मामले में मुख्य आरोपित श्वेता खान उर्फ फूलटुशी (Shweta Khan alias Phooltushi) को बुधवार देर रात कोलकाता के अलीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को ही श्वेता के बेटे अरयान खान (son Aryan Khan) को गिरफ्तार करने के बाद उसकी नाबालिग बेटी जोया खान (daughter Zoya Khan) को भी बरामद किया था।

अरयान से पूछताछ के बाद पुलिस को श्वेता की लोकेशन की जानकारी मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके पहले श्वेता की मां को भी गिरफ्तार किया गया था। तीनों पर उत्तर 24 परगना की एक महिला को छह महीने तक बंधक बनाकर रखने और उसे अश्लील वीडियो में शामिल होने से इनकार करने पर लोहे की छड़ से बेरहमी से पीटने का आरोप है। चूंकि जोया नाबालिग है, इसलिए उसका मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (Juvenile Justice Board under the Juvenile Justice Act) को सौंपा जाएगा।

वहीं, अरयान ने पुलिस के समक्ष अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया है कि पीड़िता से उसका प्रेम संबंध था और वह उससे विवाह करना चाहता था।

इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि पीड़िता को मुफ्त चिकित्सकीय सहायता और मानसिक परामर्श उपलब्ध कराया जाए। महिला आयोग ने तीन दिन के भीतर इस मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार (West Bengal BJP President and Union Minister Sukanta Majumdar) ने आरोप लगाया है कि श्वेता खान के सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से करीबी संबंध हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Explore our articles