spot_img

Kokrajhar (Assam) : रेलवे परिसीमा में गंदगी फैलाने वालों से वसूला गया 36,100 रुपये का जुर्माना

कोकराझार (असम) : रेलवे सुरक्षा बल ने आज बताया है कि डिविजनल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, एपीडीजे के निर्देशन अनुसार एक विशेष टीम बनाकर पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के अलीपुर जक्शन मंडल के अंतर्गत रेलवे परिसीमा के क्षेत्र में गंदगी फैलाने के आरोप में 74 लोगों से जुर्माना वसूला गया है।

सूत्रों ने बताया है कि रेसुब के (क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्ट स्क्वाड) की सीपीडीएस टीम ने अलीपुर आरपीएफ के ओजी ब्रह्म के नेतृव में गत 3 से 16 जून तक अभियान चला कर कुल 74 गैर कानूनी रेलवे हॉकरों को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से ट्रेन एवं रेलवे परिसीमा में धूम्रपान तथा गंदगी फैलाने के आरोप में 36,100 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

यह अभियान जलपाईगुड़ी रोड से कोकराझार रेलवे स्टेशन के बीच चलाया गया था।

Explore our articles