Home Jaipur Jaipur : प्रशासनिक बेड़े में बदलाव, आठ आईएएस के तबादले

Jaipur : प्रशासनिक बेड़े में बदलाव, आठ आईएएस के तबादले

0
234

जयपुर : प्रदेश के प्रशासनिक बेड़े में शनिवार को एक बार फिर से बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद आठ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी तबादलों की सूची में तीन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस भानु प्रकाश को एक बार फिर गृह विभाग का जिम्मा दिया गया है। इससे पूर्व भानु प्रकाश कर्नाटक चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में गए थे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आईएएस आरुषि अजय मलिक को शासन सचिव आयुक्त बाल अधिकारिता विभाग जयपुर, एच गुईटे को आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव निशक्तजन राजस्थान जयपुर के पद पर लगाया गया है। इसी प्रकार श्रुति भारद्वाज को राजस्थान परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान राजस्थान शिक्षा परिषद एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा जयपुर, अवधेश मीणा को संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग जयपुर लगाया गया है।

वहीं, उषा चौधरी को अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्य कर विभाग जयपुर, भानू प्रकाश एटरू शासन सचिव आयुर्वेदिक एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग जयपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही भानु प्रकाश को गृह विभाग के शासन सचिव का जिम्मा भी अतिरिक्त चार्ज के रूप में दिया गया है। कैलाश चंद मीणा को विशेष अधिकारी पाली संभाग और राजेंद्र भट्ट को विस्तार अधिकारी बांसवाड़ा संभाग का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।