spot_img

Kochi : कोच्चि में चलेंगी देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित बसें

हवाई अड्डे पर ऐसी तीन बसें चलाने का फैसला
कोच्चि : (Kochi)
देश की पहली हाइड्रोजन से संचालित बसें कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) (India’s first hydrogen-powered buses will be introduced at Cochin International Airport Limited) पर शुरू की जाएंगी। विमानन क्षेत्र में स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। इसके लिए केरल हाइड्रोजन वैली इनोवेशन क्लस्टर फाउंडेशन और सीआईएएल (Kerala Hydrogen Valley Innovation Cluster Foundation and CIAL) के बीच एक फरवरी को समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ, जिसके तहत कोच्चि हवाई अड्डे पर तीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और संचालन का निर्णय लिया गया। यह परियोजना केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत केरल हाइड्रोजन वैली पहल का हिस्सा है।

परियोजना पर 8.7 करोड़ रुपये का निवेश
समझौते के अनुसार, बसों की खरीद के लिए वित्तीय सहायता केरल हाइड्रोजन वैली फाउंडेशन (Kerala Hydrogen Valley Foundation) की ओर से दी जाएगी, जिसमें प्रति बस अधिकतम 2.90 करोड़ रुपये की सीमा तय की गई है। कुल परियोजना लागत करीब 8.7 करोड़ रुपये होगी, जिसे चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा। इस पहल से हवाई अड्डे पर कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Explore our articles