spot_img

Ulhasnagar : उल्हासनगर मनपा में महायुति बड़ा सियासी संदेश, सभी समितियों के सभापति लगभग तय

Ulhasnagar: 'Mahayuti' Sends a Major Political Message in Ulhasnagar Municipal Corporation; Chairpersons for All Committees Virtually Decided

उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर महानगरपालिका (Ulhasnagar Municipal Corporation) में स्टैंडिंग समिति और नौ विशेष समितियों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ शिवसेना–भारतीय जनता पार्टी महायुति (Shiv Sena–Bharatiya Janata Party alliance) ने बड़ा सियासी संदेश दिया है। नामांकन के अंतिम दिन गठबंधन की ओर से हर समिति के सभापति पद के लिए सिर्फ एक-एक उम्मीदवार ने पर्चा भरा, जिससे सभी पदों पर निर्विरोध चयन लगभग तय हो गया है।

20 अप्रैल को सिर्फ औपचारिकता बाकी
अब 20 अप्रैल को होने वाली विशेष सभा में केवल औपचारिक घोषणा (special meeting scheduled for April 20) ही शेष रह गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लिया गया, जिससे मनपा में स्थिरता और विकास कार्यों को गति मिल सके।

स्थायी समिति की कमान कुलवंत सिंह सोहता के हाथ
मनपा की सबसे अहम स्थायी समिति के सभापति पद के लिए कुलवंत सिंह सोहता (बिट्टू भाई) (Kulwant Singh Sohta) का नाम तय हो गया है। उनके अलावा लोक निर्माण समिति के लिए दीप्ति दुधानी, नगर नियोजन एवं विकास समिति के लिए मीना कौर लबाना ; (Meena Kaur Labana) और जल आपूर्ति एवं निकासी समिति के लिए दीपा नारायण पंजाबी ने नामांकन दाखिल किया है।

अन्य समितियों में भी निर्विरोध चयन तय
स्वास्थ्य समिति की जिम्मेदारी सविता तोरने रगड़े को, शिक्षा समिति साक्षी सुर्वे को और झुग्गी-झोपड़ी उन्मूलन समिति विपुल मायकर को मिलने जा रही है। इसके अलावा खेल एवं संस्कृति समिति के लिए प्रीति माखीजा, (Preeti Makhija for the Sports and Culture Committee, Meena Sonde for the Women and Child Welfare Committee, and Prerana Makhijani) महिला एवं बाल कल्याण समिति के लिए मीना सोंडे और राजस्व समिति के लिए प्रेरणा माखीजानी का चयन तय माना जा रहा है।

नेताओं की मौजूदगी में दाखिल हुए नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लुंड सहित शिवसेना और भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
महायुति के इस ‘एकमत’ फैसले को प्रशासनिक स्थिरता और तेज विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहर के प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Explore our articles