कल्याण : कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहे विकास कार्यों के कारण सड़कें कूड़े से अटी पड़ी हैं। इसलिए मनपा आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगडे ने बताया कि दिवाली से पहले सभी महत्वपूर्ण सड़कों की सफाई और सड़कों पर फैले कचरे को उठाने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। इस अवसर पर मनपा आयुक्त डॉ. भाऊसाहेब दांगड़े ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों पर कचरा न फेंककर नगर निगम के घंटागाड़ी में कचरा अलग-अलग करें और अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त मंगेश चितले, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त अतुल पाटिल, परिमंडल-1 के उपायुक्त धैर्यशील जाधव, विभाग प्रमुख (सूचना एवं जनसंपर्क) संजय जाधव, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी वसंत देगलुरकर और अन्य अधिकारी तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।


