spot_img

Kalyan-Dombivali : 65 अवैध इमारतों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति

कल्याण-डोंबिवली : (Kalyan-Dombivali) 5 अवैध इमारतों पर कार्रवाई के आदेश के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता और पूर्व विधायक राजू पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके सांसद पुत्र डॉ. श्रीकांत शिंदे की कड़ी आलोचना की। राजू पाटिल ने आरोप लगाया कि ठाणे में अवैध निर्माण माफिया, दस्तावेज़ जालसाज़ और जनता को धोखा देने वालों को संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा, “सेलिब्रिटी के घर जाने का समय है, लेकिन 65 इमारतों के बेघर निवासियों से मिलने का समय नहीं? गंगा में डुबकी लगाने से ज्यादा पुण्य यहां आकर लोगों से मिलने में मिलेगा।”

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
पाटिल ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान बिल्डरों पर दबाव बनाकर काम कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दिवा क्षेत्र में अवैध निर्माण के लिए प्रति स्लैब तीन लाख रुपये की वसूली होती है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक ही क्षेत्र में एक इमारत पर कार्रवाई हुई, लेकिन दूसरी को बचाया जा रहा है।

निवासियों को कानूनी और वित्तीय सहायता का आश्वासन
मनसे नेता ने कहा कि वह 65 इमारतों के निवासियों के समर्थन में खड़े हैं और उन्हें कानूनी व वित्तीय मदद देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन और शिंदे परिवार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक यह सिलसिला जारी रहेगा, डोंबिवली के लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

Explore our articles