spot_img

Joshimath: खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 26 और 27 सितंबर को

जोशीमठ: (Joshimath) उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय ज्योतिर्मठ-जोशीमठ में खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 26 और 27 सितंबर को किया जा रहा है।

छात्र प्रतियोगिता के खण्ड संयोजक और श्री बद्रीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पन्त के अनुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. भाष्कर बेबनी के मार्गदर्शन में आयोजित दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में संस्कृत नाटकम,संस्कृत वाद विवाद, संस्कृत समूहगानम, संस्कृत आशुभाषणम, संस्कृत समूहनृत्यम एवं संस्कृत श्लोकोंचारणम प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. वीएन खाली मुख्य अथिति होंगे जबकि समापन अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

Mumbai : राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने छठे दिन कमाए 9.65 करोड़ रूपये

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता राम चरण (Actor Ram Charan) की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। बुची बाबू...

Explore our articles