spot_img

Ranchi: मुख्यमंत्री ने प्रकृति पूजा करम पर्व की दी शुभकामनाएं

रांची: (Ranchi) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री सोरेन सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ”प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व। प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूं।”

Explore our articles