spot_img
HomeJodhpurJodhpur : एक पेड़ देश के नाम लगाएं, प्रदूषित पर्यावरण को बचा...

Jodhpur : एक पेड़ देश के नाम लगाएं, प्रदूषित पर्यावरण को बचा सकें : दिलावर

जोधपुर : प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश आज अमृत पर्यावरण महोत्सव मना रहा है। प्रत्येक प्रदेशवासी को पर्यावरण बचाने के लिए देश के नाम एक पेड़ लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण में हो रही गर्मी से बचा जा सकें। वे मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर रहे और मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अधिक गर्मी के कारण कई लोग असमय ही मौत के मुंह में जा रहे है। आज लोगों को बचाने के लिए राजस्थान की धरती पर पेड़ लगाना बहुत जरूरी हो गया है। मारवाड़ की धरती तो पूरे विश्व को प्रेरणा देनी वाली है। मां अमृतादेवी ने 363 लोगों के साथ अपने आप का बलिदान दिया है। ऐसा उदाहरण विश्व में कहीं दिखाई नहीं देता है। मां अमृता देवी और इस धरती से प्रेरणा लेकर एक पेड़ देश के नाम लगाएं।

दिलावर ने कहा कि विद्यालयों में एक ही यूनिफार्म लागू करने की बात पर कहा कि इसे लीगल तौर पर दिखाएं जाने के साथ काम चल रहा है।

8 अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा:

दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आठ अगस्त को अमृत पर्यावरण महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए पूज्यपाद संतों, गौशाला के संचालकों, शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों से अपील की गई है कि वे एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनाए। ताकि भीषण गर्मी से सामना किया जा सकें। उन्होंने कहा कि नरेगा कर्मियों को भी पेड़ पौधों की रक्षार्थ लगाया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षा पढ़ाई के साथ रोजगार भी देगी :

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि आज राष्ट्रीय शिक्षा के तहत बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। जिसमें उन्हें पढ़ाई के साथ साथ रोजगार की भी शिक्षा दी जाएगी। ताकि सबको रोजगार उपलब्ध हो सकें। शिक्षकों की कमी को शीघ्र भरा जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है। लगभग सभी पदों को भरा जाएगा। डेपुटेशन पर लगे कुछ शिक्षकों को हटाया भी गया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर