spot_img
Home Aizawl Aizawl : मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से मरने वालों की संख्या...

Aizawl : मिजोरम में पत्थर खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 20 हुई, 16 शव बरामद

0
354

आइजोल : चक्रवात रेमल के चलते पिछले 48 घंटों से लगातार भारी बारिश से मिजोरम को तबाह कर दिया है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राजधानी आइजोल के पास मेल्थम और ह्लिमेन की सीमा पर एक पत्थर की खदान ढहने से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है।

आइजोल की जिलाधिकारी नजुक कुमार ने बताया कि अब तक 16 शव बरामद किये गये हैं। चार अन्य लोगों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पत्थरों के ढेर के नीचे और भी शव हो सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा, मलबा पूरी तरह साफ होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा। पत्थरों के ढेर को हटाकर चार साल के लड़के और छह साल की लड़की को बचाकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। खदान ढहने से आसपास के कई घर भी नष्ट हो गए।

उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित श्रमिक नहीं थे। वहां स्थानीय आम नागरिक भी रहते थे, लेकिन इनमें से अधिकतर श्रमिक हैं। पीड़ितों में से छह मिज़ोरम के हैं, तीन गैर-मिज़ोरम के रहने वाले हैं और अन्य की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।

डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि भारी बारिश के कारण आपदा स्थल पर बचाव कार्य में व्यवधान आ रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीएमए और कुछ स्थानीय गैर-सरकारी संगठन बचाव अभियान चला रहे हैं।