spot_img

जींद : स्वरोजगार का झांसा देकर 800 महिलाओं के 40 लाख रुपए हड़पे

जींद : उचाना थाना पुलिस ने महिलाओं को स्वरोजगार का झांसा दे 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपए की राशि हडपने पर जींद प्रिडेल ग्रोथ इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव छात्तर निवासी सुमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रिडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शिव कॉलोनी सफीदों रोड जींद पर अपना कार्यालय खोला हुआ है। जिसमें गांव ढाना जिला हिसार निवासी अमित कुमार समेत आठ लोग कंपनी के निदेशक बने हुए हैं।

कुछ समय पहले कंपनी के सभी निदेशक उसके पास गांव में आए और बताया कि उनकी कंपनी महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराती है। जिसके बाद आरोपितों ने लिखित में उसके साथ इकरारनामा भी तैयार करवाया। जिसके बाद उसने गांव छात्र तथा अलीपुरा वह आसपास के गांव में महिलाओं के 40 ग्रुप तैयार करवाए। प्रत्येक ग्रुप में 20 महिलाएं थी। प्रति एक महिला से आरोपितों ने 500 रुपये फीस के नाम पर वसूले। आरोपितों ने बताया था की जो महिला ग्रुप में काम करेगी उसे हर महीने चार हजार रुपये तथा ग्रुप प्रमुख को 5000 प्रति महीना मेहनताना दिया जाएगा।

बावजूद इसके आरोपितों ने महिलाओं को कोई मेहनताना नहीं दिया और महिलाओं से फीस के नाम पर ली गई राशि को भी हडप लिया गया। आरोपितों ने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए फर्जी रसीद, फर्जी एग्रीमेंट व फर्जी चेक भी दिए हुए थे। जब उन्होंने ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का मेहनताना देने के लिए कहा तो आरोपितों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसके ग्रुप से जुड़े 800 महिलाओं के लगभग 40 लाख रुपये आरोपितों हड़प लिए। इसी प्रकार आरोपितों ने हरियाणा के अलावा राजस्थान, हिमाचल में भी अपनी कंपनी की शाखाएं खोली हुई है।

उचाना थाना के जांच अधिकारी नीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने सुमन की शिकायत पर जींद फ्रीडेल ग्रोथ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित कुमार, गांव कोथ कलां निवासी राहुल कुमार, सुरेश कुमार, अमित रजाना, सोनू, राहुल तथा अमित के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के शहर मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।

Explore our articles